वेजिटेबल सूजी उपमा (Vegetable sooji upma) साउथ इंडिया की एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट रेसिपी है। लेकिन अब ये पूरी भारत में एक लोकप्रिय रेसिपी बन चुकी है। सबसे आसान तरीके से बनाए जाने वाली एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। ये बिभिन्न प्रकार के भी बनाया जा सकता है अलग अलग स्टाइल के तरह। मेरी मां अलग अलग तरह के स्वादिष्ट सूजी उपमा बनती है, और हमारे घर में सारे लोग और मेरी फ्रेंड को बहुत ज्यादा पसंद है मेरी मां की बनाई हुई उपमा रेसिपी। उन्हीं रेसिपीज में से एक है वेजिटेबल उपमा जिन्हे आज हम बनाना सीखेंगे। तो फिर चलिये इसे बनाना सिखते हैं
सामग्री
सूजी – 1 कप
आलू – 2 मध्यम आकार के, पतले कटे हुए
फूल गोभी, गाजर, बीन्स – 1 कप, बारीक कटी हुई
मटर – ¼ कप
प्याज – 1 मध्यम आकार का, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 4, कटी हुई (स्वाद अनुसार)
सरसों – ½ छोटा चम्मच
जीरा – ¼ छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 2 चम्मच
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसर
करी पत्ते – थोड़े से
धनिया पत्ता – गार्निश के लिए, कटा हुआ
पानी – 2 ½ कप
कैसे बनाएं वेजिटेबल सूजी उपमा – रवा उपमा रेसिपी स्टेप बाई स्टेप
स्टेप 1 – सूजी को लो-मीडियम फ्लेम में तवे में लाइट ब्राउन होने तक रोस्ट करें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल ले
स्टेप 2 – अब एक कढ़ाई ले और इसमें तेल ऐड करें (फ्लेम को मीडियम रखे), तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों, जीरा और करी पता डालें। जब सरसों फूटने लगे तब इसमें प्याज डालें और हरी मिर्च डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक इसे भुने
स्टेप 3 – अब इसमें मटर, आलू और बाकी सब्जियां डालकर हल्दी डालें और इसे अच्छे से मिला ले। अब इसमें बताए गए राशि कि पानी और नमक मिला कर सब्जियों को सॉफ्ट होने तक पकाएं।
स्टेप 4 – जब सब्जी पक जाए तब (गैस की फ्लेम को थोड़ा कम करले ) इसमें भुने हुए सूजी को थोड़ा थोड़ा करके डाले और इसे अच्छे से मिलाते जाये जैसे कि इसमें गांठ ना रहे। जब तक सूजी अच्छे से पानी सोखें ना ले तब तक इसे मिलाते जाएं।
स्टेप 5 – अब इसे गैस से निकाल दे। अब बन कर तैयार हो चुकी है वेजिटेबल सूजी उपमा, इसे आप गरमा गरम आलू दम या फिर वेजिटेबल सांबर के साथ सर्व करें।